Saturday, 18th July 2026
Follow us on
Saturday, 18th July 2026
Follow us on

संघी केजरीवाल की नौटंकी से सावधान रहे बहुजन समाज!

News

2026-07-18 16:55:50

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुरुवार शाम जंतर-मंतर पहुंचे और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को अपना समर्थन देने का ढोंग करते हुए सोनम वांगचुक को सैल्यूट किया और उन्हें देश का शिक्षा मंत्री बनाए जाने की मांग रखी। केजरीवाल की यह मांग उनके संघी पाखंड को दर्शाती है। वास्तविकता के आधार पर केजरीवाल और उनका परिवार पूर्णतय संघी मानसिकता का रहा है।

दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर का नाम तो लिया लेकिन उनकी बनायी हुई नीतियों के अनुरूप कार्य नहीं किया। संख्याबल के आधार पर दलित पिछड़ों को शासन में कोई उचित भागीदारी नहीं दी, स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नहीं की और संघी केजरीवाल ने अपने 8 साल के शासन में एससी, एसटी आयोग का तक भी गठन नहीं किया और ना ही उसमें किसी व्यक्ति को नामित किया। दलित वर्ग के लिए आवंटित बजट को संघी मानसिकता के अनूरूप अन्य कार्यों में खर्च किया जबकि एससी समुदाय के लिए आबंटित बजट की राशि केवल एससी वर्ग के कार्यक्रमों और योजनाओं पर ही खर्च होनी चाहिए थी। केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए सवर्ण वर्ग को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया। दिल्ली में जब तीन सांसद राज्यसभा में भेजने की बारी आयी तो केजरीवाल को एक भी दलित नजर नहीं आया। उन्हें सिर्फ संघी विचारधारा के वैश्य और ब्राह्मण ही नजर आये। ऐसा ही कारनामा उन्होंने पंजाब की सरकार में भी किया। केजरीवाल वह शख्स है जिसे संघी मानसिकता के कर्णधारों ने दिल्ली में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए स्थापित करने के लिए अन्ना हजारे के साथ अनशन पर बैठाया था। अन्ना हजारे भी एक संघी व्यक्ति ही था। बहुजन समाज की जागरूक जनता से अनुरोध है कि वे केजरीवाल के छलावे में ना फंसे, केजरीवाल मोदी की तरह एक नौटंकीबाज व्यक्ति हैं ये दोनो भोले-भाले लोगों को छलने में महारथ रखते हैं। अभी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के अनशन में जाकर उन्होंने बोला कि सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाओ। साथियों, यह बात केजरीवाल के मतिष्क की नहीं, बल्कि ये बात सिर्फ यहां की भोली भाली बहुजन जनता को मूर्ख समझकर उन्होंने संघी पाशा फेंका है ताकि आंदोलन में आये कुछेक व्यक्ति उनसे प्रभावित हो और उनके साथ जुडेंÞ। बहुजन स्वाभिमान संघ का जनता से अनुरोध है कि वे केजरीवाल के किसी भी संघी छलावे में ना फंसे, उनकी सरकार के कार्यकलापों से उन्हें समझें और उनपर फिर से विश्वास करने की गलती ना करें। यह व्यक्ति बहुजन समाज विरोधी है। संघियों की तरह जो कहता है काम उसके उलट ही करता है। बहुजन समाज की जातीय घटकों के जो लोग केजरीवाल से चिपके हुए हैं, उनसे भी हमारी प्रार्थना है कि वे या तो केजरीवाल को छोड़ दें नहीं तो फिर बहुजन समाज की जनता आपको आने वाले चुनावों में वोट नहीं देगी, आपको हराने का काम करेगी।

Post Your Comment here.
Characters allowed :


01 जनवरी : मूलनिवासी शौर्य दिवस (भीमा कोरेगांव-पुणे) (1818)

01 जनवरी : राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले द्वारा प्रथम भारतीय पाठशाला प्रारंभ (1848)

01 जनवरी : बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा ‘द अनटचैबिल्स’ नामक पुस्तक का प्रकाशन (1948)

01 जनवरी : मण्डल आयोग का गठन (1979)

02 जनवरी : गुरु कबीर स्मृति दिवस (1476)

03 जनवरी : राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती दिवस (1831)

06 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. जयंती (1904)

08 जनवरी : विश्व बौद्ध ध्वज दिवस (1891)

09 जनवरी : प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख जन्म दिवस (1831)

12 जनवरी : राजमाता जिजाऊ जयंती दिवस (1598)

12 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. स्मृति दिवस (1939)

12 जनवरी : उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने बाबा साहेब को डी.लिट. की उपाधि प्रदान की (1953)

12 जनवरी : चंद्रिका प्रसाद जिज्ञासु परिनिर्वाण दिवस (1972)

13 जनवरी : तिलका मांझी शाहदत दिवस (1785)

14 जनवरी : सर मंगूराम मंगोलिया जन्म दिवस (1886)

15 जनवरी : बहन कुमारी मायावती जयंती दिवस (1956)

18 जनवरी : अब्दुल कय्यूम अंसारी स्मृति दिवस (1973)

18 जनवरी : बाबासाहेब द्वारा राणाडे, गांधी व जिन्ना पर प्रवचन (1943)

23 जनवरी : अहमदाबाद में डॉ. अम्बेडकर ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर सभा को संबोधित किया (1938)

24 जनवरी : राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज द्वारा प्राथमिक शिक्षा को मुफ्त व अनिवार्य करने का आदेश (1917)

24 जनवरी : कर्पूरी ठाकुर जयंती दिवस (1924)

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (1950)

27 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर का साउथ बरो कमीशन के सामने साक्षात्कार (1919)

29 जनवरी : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मण्डल जयंती दिवस (1904)

30 जनवरी : सत्यनारायण गोयनका का जन्मदिवस (1924)

31 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर द्वारा आंदोलन के मुखपत्र ‘‘मूकनायक’’ का प्रारम्भ (1920)

2024-01-13 16:38:05