Sunday, 9th August 2026
Follow us on
Sunday, 9th August 2026
Follow us on

राहुल ने सैनिक स्कूलों में संघ की बढ़ती भूमिका पर उठाए सवाल

News

2026-08-08 13:27:23

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में देशभर के सैनिक स्कूलों के संचालन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कथित रूप से बढ़ती भूमिका पर सवाल उठाए। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संघ से जुड़ी निजी संस्थाएं अब कई सैनिक स्कूलों का संचालन कर रही हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ स्कूल ऐसे संगठनों को सौंपे गए हैं, जिनके मालिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व के करीबी माने जाने वाले एक उद्योगपति हैं। खबरों के अनुसार, कांग्रेस सांसद ने अपने दावों के समर्थन में मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया। इस पर समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने गांधी से अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा और बताया कि उन्हें आगे की जांच के लिए रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। इस दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सुझाव दिया कि समिति को यह भी देखना चाहिए कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सत्ता में आने से पहले सैनिक स्कूलों का संचालन किस तरह किया जाता था। इस दौरान पार्टनरशिप मॉडल के तहत आवंटित सैनिक स्कूलों की सूची पर भी चर्चा हुई. सदस्यों ने इन स्कूलों का संचालन करने वाले संगठनों और उनके संभावित संबंधों की जांच की आवश्यकता पर भी बात की। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि 70 से अधिक सैनिक स्कूल आरएसएस से जुड़े संगठनों- विद्या भारती और सरस्वती शिशु मंदिर- को सौंपे गए हैं। अपनी बात रखने के बाद राहुल गांधी एक पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैठक से चले गए। यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने शिक्षा क्षेत्र में आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि देशभर के विश्वविद्यालयों में नियुक्त अधिकांश कुलपति आरएसएस से जुड़े हुए हैं।

Post Your Comment here.
Characters allowed :


01 जनवरी : मूलनिवासी शौर्य दिवस (भीमा कोरेगांव-पुणे) (1818)

01 जनवरी : राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले द्वारा प्रथम भारतीय पाठशाला प्रारंभ (1848)

01 जनवरी : बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा ‘द अनटचैबिल्स’ नामक पुस्तक का प्रकाशन (1948)

01 जनवरी : मण्डल आयोग का गठन (1979)

02 जनवरी : गुरु कबीर स्मृति दिवस (1476)

03 जनवरी : राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती दिवस (1831)

06 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. जयंती (1904)

08 जनवरी : विश्व बौद्ध ध्वज दिवस (1891)

09 जनवरी : प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख जन्म दिवस (1831)

12 जनवरी : राजमाता जिजाऊ जयंती दिवस (1598)

12 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. स्मृति दिवस (1939)

12 जनवरी : उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने बाबा साहेब को डी.लिट. की उपाधि प्रदान की (1953)

12 जनवरी : चंद्रिका प्रसाद जिज्ञासु परिनिर्वाण दिवस (1972)

13 जनवरी : तिलका मांझी शाहदत दिवस (1785)

14 जनवरी : सर मंगूराम मंगोलिया जन्म दिवस (1886)

15 जनवरी : बहन कुमारी मायावती जयंती दिवस (1956)

18 जनवरी : अब्दुल कय्यूम अंसारी स्मृति दिवस (1973)

18 जनवरी : बाबासाहेब द्वारा राणाडे, गांधी व जिन्ना पर प्रवचन (1943)

23 जनवरी : अहमदाबाद में डॉ. अम्बेडकर ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर सभा को संबोधित किया (1938)

24 जनवरी : राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज द्वारा प्राथमिक शिक्षा को मुफ्त व अनिवार्य करने का आदेश (1917)

24 जनवरी : कर्पूरी ठाकुर जयंती दिवस (1924)

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (1950)

27 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर का साउथ बरो कमीशन के सामने साक्षात्कार (1919)

29 जनवरी : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मण्डल जयंती दिवस (1904)

30 जनवरी : सत्यनारायण गोयनका का जन्मदिवस (1924)

31 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर द्वारा आंदोलन के मुखपत्र ‘‘मूकनायक’’ का प्रारम्भ (1920)

2024-01-13 16:38:05