Sunday, 9th August 2026
Follow us on
Sunday, 9th August 2026
Follow us on

ग्वालियर में बामसेफ का 35वाँ मध्यप्रदेश राज्य अधिवेशन संपन्न

विभिन्न सामाजिक एवं नीतिगत मुद्दों पर हुई चर्चा
News

2026-08-08 13:44:15

रवि गोस्वामी

ग्वालियर। बामसेफ (राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ) का 35वाँ मध्यप्रदेश राज्य अधिवेशन रविवार को ग्वालियर के मानस भवन, फूलबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती तथा धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित रहा। अधिवेशन के इस सत्र का उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं चंबल संभाग के पूर्व अपर आयुक्त आर.बी. प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर आर.एस. भील, वीर सिंह राणा, अंतूराम शाक्य, पी. एन. सोलंकी, राम लखन सोनी, सिद्धांत मौर्या सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, किसानों से जुड़े मुद्दों, चुनावी प्रक्रिया, संवैधानिक प्रावधानों तथा विभिन्न सार्वजनिक नीतियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने ओबीसी जनगणना, अनुसूचित जनजातियों से जुड़े विषय, किसानों के लिए एमएसपी, शिक्षा व्यवस्था, अस्थायी एवं संविदा रोजगार, महिला संगठन निर्माण तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की। वहीं दूसरे सत्र में संगठन विस्तार, महिलाओं की भागीदारी, युवाओं की भूमिका तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारियों और वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, कार्यकतार्ओं एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। अधिवेशन के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Post Your Comment here.
Characters allowed :


01 जनवरी : मूलनिवासी शौर्य दिवस (भीमा कोरेगांव-पुणे) (1818)

01 जनवरी : राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले द्वारा प्रथम भारतीय पाठशाला प्रारंभ (1848)

01 जनवरी : बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा ‘द अनटचैबिल्स’ नामक पुस्तक का प्रकाशन (1948)

01 जनवरी : मण्डल आयोग का गठन (1979)

02 जनवरी : गुरु कबीर स्मृति दिवस (1476)

03 जनवरी : राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती दिवस (1831)

06 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. जयंती (1904)

08 जनवरी : विश्व बौद्ध ध्वज दिवस (1891)

09 जनवरी : प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख जन्म दिवस (1831)

12 जनवरी : राजमाता जिजाऊ जयंती दिवस (1598)

12 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. स्मृति दिवस (1939)

12 जनवरी : उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने बाबा साहेब को डी.लिट. की उपाधि प्रदान की (1953)

12 जनवरी : चंद्रिका प्रसाद जिज्ञासु परिनिर्वाण दिवस (1972)

13 जनवरी : तिलका मांझी शाहदत दिवस (1785)

14 जनवरी : सर मंगूराम मंगोलिया जन्म दिवस (1886)

15 जनवरी : बहन कुमारी मायावती जयंती दिवस (1956)

18 जनवरी : अब्दुल कय्यूम अंसारी स्मृति दिवस (1973)

18 जनवरी : बाबासाहेब द्वारा राणाडे, गांधी व जिन्ना पर प्रवचन (1943)

23 जनवरी : अहमदाबाद में डॉ. अम्बेडकर ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर सभा को संबोधित किया (1938)

24 जनवरी : राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज द्वारा प्राथमिक शिक्षा को मुफ्त व अनिवार्य करने का आदेश (1917)

24 जनवरी : कर्पूरी ठाकुर जयंती दिवस (1924)

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (1950)

27 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर का साउथ बरो कमीशन के सामने साक्षात्कार (1919)

29 जनवरी : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मण्डल जयंती दिवस (1904)

30 जनवरी : सत्यनारायण गोयनका का जन्मदिवस (1924)

31 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर द्वारा आंदोलन के मुखपत्र ‘‘मूकनायक’’ का प्रारम्भ (1920)

2024-01-13 16:38:05