Sunday, 19th April 2026
Follow us on
Sunday, 19th April 2026
Follow us on

‘बहुजन स्वाभिमान संघ’ ने संसद मार्ग पर लगाया स्टॉल

News

2026-04-18 18:31:10

नई दिल्ली। 14 अप्रैल 2026 को सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने मिलकर संसद मार्ग पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अपने स्टॉल लगाए। इस मौके पर दिल्ली, यमुना विहार स्थिति ‘बहुजन स्वाभिमान संघ’ ने भी प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना स्टॉल लगाया। हर वर्ष की तरह संसद मार्ग पर बाबा साहेब की जन्म जयंती पर भव्य मेला लगाया गया जाता है। जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व अन्य महापुरुषों के संबंधित साहित्य, किताबें, पत्र-पत्रिकाएँ बड़े पैमाने पर मिलती हंै। इन सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर बड़े पैमाने पर जलपान की व्यवस्था भी की जाती है। संसद भवन के प्रांगण में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा पर लाखों अनुयायी श्रद्धा सुमन अर्पित करने जाते हैं। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर भारत के महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता को सम्मान देने का बहुजन समाज के लिए विशेष अवसर होता है क्यों बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए न्यौछावर रहा। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की जन्म जयंती बड़े-बड़े शहरों, गाँव, कस्बों में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। भारत के संविधान और सामाजिक न्याय के इतिहास में डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने न केवल संविधान निर्माण की प्रक्रिया का नेतृत्व किया, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की नई चेतना भी जगाई। हर साल 14 अप्रैल को उनकी जयंती मनाई जाती है। यह दिन उन्हें सम्मान देने और उनके विचारों को समझने का है। उनका जीवन सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी ज्ञान से बदलाव लाया जा सकता है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :


01 जनवरी : मूलनिवासी शौर्य दिवस (भीमा कोरेगांव-पुणे) (1818)

01 जनवरी : राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले द्वारा प्रथम भारतीय पाठशाला प्रारंभ (1848)

01 जनवरी : बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा ‘द अनटचैबिल्स’ नामक पुस्तक का प्रकाशन (1948)

01 जनवरी : मण्डल आयोग का गठन (1979)

02 जनवरी : गुरु कबीर स्मृति दिवस (1476)

03 जनवरी : राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती दिवस (1831)

06 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. जयंती (1904)

08 जनवरी : विश्व बौद्ध ध्वज दिवस (1891)

09 जनवरी : प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख जन्म दिवस (1831)

12 जनवरी : राजमाता जिजाऊ जयंती दिवस (1598)

12 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. स्मृति दिवस (1939)

12 जनवरी : उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने बाबा साहेब को डी.लिट. की उपाधि प्रदान की (1953)

12 जनवरी : चंद्रिका प्रसाद जिज्ञासु परिनिर्वाण दिवस (1972)

13 जनवरी : तिलका मांझी शाहदत दिवस (1785)

14 जनवरी : सर मंगूराम मंगोलिया जन्म दिवस (1886)

15 जनवरी : बहन कुमारी मायावती जयंती दिवस (1956)

18 जनवरी : अब्दुल कय्यूम अंसारी स्मृति दिवस (1973)

18 जनवरी : बाबासाहेब द्वारा राणाडे, गांधी व जिन्ना पर प्रवचन (1943)

23 जनवरी : अहमदाबाद में डॉ. अम्बेडकर ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर सभा को संबोधित किया (1938)

24 जनवरी : राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज द्वारा प्राथमिक शिक्षा को मुफ्त व अनिवार्य करने का आदेश (1917)

24 जनवरी : कर्पूरी ठाकुर जयंती दिवस (1924)

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (1950)

27 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर का साउथ बरो कमीशन के सामने साक्षात्कार (1919)

29 जनवरी : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मण्डल जयंती दिवस (1904)

30 जनवरी : सत्यनारायण गोयनका का जन्मदिवस (1924)

31 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर द्वारा आंदोलन के मुखपत्र ‘‘मूकनायक’’ का प्रारम्भ (1920)

2024-01-13 16:38:05