Saturday, 13th June 2026
Follow us on
Saturday, 13th June 2026
Follow us on

‘मुद्राराक्षस’ हिंदी साहित्य और शोषितों की मुखर आवाज

‘Mudrarakshas’: Hindi Literature and the Vocal Voice of the Oppressed
News

2026-06-13 14:52:06

मुद्राराक्षस जिनका मूल नाम सुहास चन्द्र/सुभाष चन्द्र था वे हिंदी साहित्य के उन विद्रोही और प्रखर रचनाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने जीवन भर सत्ता, व्यवस्था, और पारंपरिक मान्यताओं के खिलाफ अपनी कलम को हथियार बनाया। वे केवल एक कथाकार या नाटककार ही नहीं थे, बल्कि एक प्रखर सामाजिक चिंतक, आलोचक और दलित-बहुजन विमर्श के मजबूत पैरोकार थे। 20वीं सदी के उत्तरार्ध और 21वीं सदी के शुरूआती दौर में दलित-बहुजन विमर्श को बौद्धिक और दार्शनिक धरातल प्रदान करने में मुद्राराक्षस की भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने मार्क्सवाद के वर्गीय विश्लेषण से शुरूआत की, लेकिन भारतीय समाज की कड़वी सच्चाई—जाति व्यवस्था—को समझते हुए वे डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विचारों के सबसे बड़े व्याख्याकार बनकर उभरे। जीवन भर उन्होंने ब्राह्मणवाद, सामंतवाद, और प्रशासनिक नौकरशाही के क्रूर तंत्र पर अपनी पैनी कलम से प्रहार किया।

जन्म और प्रारंभिक जीवन

मुद्राराक्षस का जन्म 21 जून 1933 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास बेहटा नामक गाँव में हुआ था। उनका वास्तविक नाम सुहास चन्द्र (कई जगह सुभाष चन्द्र) था, लेकिन साहित्य की दुनिया में उन्होंने अपने लिए मुद्राराक्षस (संस्कृत के प्रसिद्ध नाटक के नाम पर) उपनाम चुना। यह नाम उनके विद्रोही और लीक से हटकर चलने वाले व्यक्तित्व को पूरी तरह से सार्थक करता था। उनकी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा लखनऊ में ही संपन्न हुई। उन्होंने हिंदी साहित्य और समाजशास्त्र का गहरा अध्ययन किया, जिसने उनके विद्रोही लेखन की नींव रखी। मुद्राराक्षस ने अपने जीवन में कई तरह की नौकरियाँ और जिम्मेदारियाँ निभाईं, लेकिन वे कहीं भी अपनी वैचारिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं कर सके। उन्होंने लंबे समय तक आकाशवाणी (दिल्ली और लखनऊ) में काम किया और कई बेहतरीन रेडियो नाटक लिखे व निर्देशित किए। लेकिन जब आकाशवाणी की नीतियों और उनकी स्वतंत्र वैचारिक सोच के बीच टकराव हुआ, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कलकत्ता से निकलने वाली प्रसिद्ध पत्रिका ज्ञानोदय का संपादन किया। इसके अलावा वे अनुव्रत सहित कई अन्य पत्रिकाओं और अखबारों से जुड़े रहे। मुद्राराक्षस बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने नाटक, उपन्यास, कहानी, आलोचना, और वैचारिक निबंध—सभी विधाओं में प्रचुर लेखन किया। हिंदी रंगमंच को आधुनिक और जनवादी बनाने में मुद्राराक्षस का बहुत बड़ा योगदान है। उनके नाटकों में आम आदमी की घुटन, सत्ता का भ्रष्टाचार और सामाजिक विद्रूपताओं का चित्रण है।

मुद्राराक्षस उपनाम की दिलचस्प कहानी

सुभाष चंद्र ने सन 1950-51 के आसपास ही लिखना शुरू कर दिया था और बहुत ही कम समय में वे अपने तीखे विचारों के कारण चर्चा में आ गए। जब वे विश्वविद्यालय में थे, तब उन्होंने युगचेतना नामक एक प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका में एक अत्यंत विवादास्पद और क्रांतिकारी लेख लिखा। उस लेख ने तत्कालीन रूढ़िवादी साहित्यिक जगत में एक बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। लेख की संवेदनशीलता और लेखक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, युगचेतना के संपादक ने उनका वास्तविक नाम छापने के बजाय उन्हें एक छद्म नाम दिया—मुद्राराक्षस। यह नाम संस्कृत के प्रसिद्ध नाटककार विशाखदत्त के ऐतिहासिक नाटक मुद्राराक्षस से प्रेरित था। इस नाम का अर्थ बहुत गहरा था—मुद्रा यानी मुहर या संकल्प, और राक्षस का अर्थ यहाँ नकारात्मक नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों पर अडिग, अविचल और अजेय रहने वाला योद्धा था। आगे चलकर सुभाष चंद्र ने इस नाम को इस तरह आत्मसात किया कि वे जीवन भर इसी नाम से जाने गए और उनका मूल नाम इतिहास के पन्नों में पीछे छूट गया।

वैचारिक विकास: मुद्राराक्षस की वैचारिकी का निर्माण उनके कॉलेज के दिनों में ही मार्क्सवादी और वामपंथी सिद्धांतों के प्रभाव से शुरू हुआ था। वे समाज के सर्वहारा वर्ग की आर्थिक मुक्ति और समाजवाद की स्थापना के प्रबल समर्थक थे। जैसे-जैसे मुद्राराक्षस का सामाजिक अनुभव बढ़ा, उन्होंने देखा कि भारतीय वामपंथ यूरोपीय मार्क्सवाद की अंधी नकल कर रहा है। भारतीय समाज की सबसे बड़ी बुराई आर्थिक वर्ग से अधिक जाति व्यवस्था है। उन्होंने देखा कि प्रगतिशील लेखक संघ और कम्युनिस्ट पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व में बैठे सवर्ण बुद्धिजीवी आर्थिक असमानता की बात तो करते हैं, लेकिन जब दलितों और पिछड़ों के जातीय उत्पीड़न का सवाल आता है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं। इस वैचारिक संकट के बाद मुद्राराक्षस ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा ज्योतिराव फुले के साहित्य का गहन अध्ययन किया। वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि भारत में जब तक सामाजिक और सांस्कृतिक क्रांति के जरिए जाति का विनाश नहीं होगा, तब तक किसी भी आर्थिक क्रांति या समाजवाद की कल्पना करना बेमानी है। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े और हाशिए के समाज (बहुजन) की बौद्धिक चेतना को जगाने में लगा दिया।

मुद्राराक्षस की कुछ प्रमुख रचनाएँ

कृतियाँ : आला अफसर, कालातीत, नारकीय, दंडविधान, हस्तक्षेप।

संपादन : नयी सदी की पहचान (श्रेष्ठ दलित कहानियाँ)।

बाल साहित्य : सरला, बिल्लू और जाला, चित्रपुरम के भूरे लाल।

व्यंग्य पर पुस्तकें : मथुरादास की डेयरी, राक्षस उचाव, प्रपंचतंत्र, सुनो भाई साधो, एक और प्रपंचतंत्र

उपन्यास : मैडेलिन, मकबरा, अचला एक मंहस्थिती, शांति भंग, भगोड़ा, हम सब मनसाराम, नरकिया, दंडविधान, अर्धव्रत, हस्तक्षेप, शोक संवाद, शब्द दंश, मेरा नाम तेरा नाम, ग्यारह सपनों का देश

अंग्रेजी साहित्य : द हंटेड, री-रीडिंग जीसस

प्ले : योर्स फेथफुली, डाकू, आला अफसर, तेंदुआ, संतोला, मरजीवा, तिलचट्टा, गुफायें, जिनिपिग, बादबख्त बादशाह। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘ज्ञानोदय’ और ‘अनुव्रत’ जैसी तमाम प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं , 20 से ज्यादा नाटकों का निर्देशन भी किया। इन सभी विधाओं में उनकी 65 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

आला अफसर: (यह उनका सबसे प्रसिद्ध नाटक है, जो निकोलाई गोगोल के द इंस्पेक्टर जनरल का बेहतरीन भारतीय रूपांतरण है। इसमें नौकरशाही पर तीखा व्यंग्य है।)

सम्मान : ‘विश्व शूद्र महासभा’ द्वारा ‘शूद्राचार्य’ और ‘अंबेडकर महासभा’ द्वारा उन्हें ‘दलित रत्न’ ‘लोक नाट्य शिरोमणि’ की उपाधियाँ प्रदान की गई थीं।

पुरस्कार: साहित्य भूषण, कैफी आजमी पुरस्कार, सर्वोदय साहित्य पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी रत्न सदास्यता पुरस्कार, राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का साहित्य भूषण सम्मान। कहते हैं मुद्राराक्षस अकेले ऐसे लेखक थे, जिनके सामाजिक सरोकारों के लिए उन्हें जन संगठनों द्वारा सिक्कों से तोलकर सम्मानित किया गया था।

निधन: जीवन के अंतिम दिनों तक वे अपनी कलम और विचारों के माध्यम से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। 13 जून 2016 को लखनऊ में 82 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। सुहास चन्द्र मुद्राराक्षस हिंदी साहित्य के एक ऐसे निर्भीक योद्धा थे, जिन्होंने कभी भी मठाधीशों और सत्ताधीशों को खुश करने के लिए नहीं लिखा। उनका साहित्य समाज के उस हिस्से की आवाज है जिसे सदियों तक गूंगा बनाकर रखा गया था। आज के समय में, जब साहित्य में चाटुकारिता का बोलबाला है, लेकिन मुद्राराक्षस की वैचारिकी वैसी नहीं थी वे खुलकर चाटुकारिता का विरोध करते थे। मुद्राराक्षस के साहित्य की प्रासंगिता आज भी है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :


01 जनवरी : मूलनिवासी शौर्य दिवस (भीमा कोरेगांव-पुणे) (1818)

01 जनवरी : राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले द्वारा प्रथम भारतीय पाठशाला प्रारंभ (1848)

01 जनवरी : बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा ‘द अनटचैबिल्स’ नामक पुस्तक का प्रकाशन (1948)

01 जनवरी : मण्डल आयोग का गठन (1979)

02 जनवरी : गुरु कबीर स्मृति दिवस (1476)

03 जनवरी : राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती दिवस (1831)

06 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. जयंती (1904)

08 जनवरी : विश्व बौद्ध ध्वज दिवस (1891)

09 जनवरी : प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख जन्म दिवस (1831)

12 जनवरी : राजमाता जिजाऊ जयंती दिवस (1598)

12 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. स्मृति दिवस (1939)

12 जनवरी : उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने बाबा साहेब को डी.लिट. की उपाधि प्रदान की (1953)

12 जनवरी : चंद्रिका प्रसाद जिज्ञासु परिनिर्वाण दिवस (1972)

13 जनवरी : तिलका मांझी शाहदत दिवस (1785)

14 जनवरी : सर मंगूराम मंगोलिया जन्म दिवस (1886)

15 जनवरी : बहन कुमारी मायावती जयंती दिवस (1956)

18 जनवरी : अब्दुल कय्यूम अंसारी स्मृति दिवस (1973)

18 जनवरी : बाबासाहेब द्वारा राणाडे, गांधी व जिन्ना पर प्रवचन (1943)

23 जनवरी : अहमदाबाद में डॉ. अम्बेडकर ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर सभा को संबोधित किया (1938)

24 जनवरी : राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज द्वारा प्राथमिक शिक्षा को मुफ्त व अनिवार्य करने का आदेश (1917)

24 जनवरी : कर्पूरी ठाकुर जयंती दिवस (1924)

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (1950)

27 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर का साउथ बरो कमीशन के सामने साक्षात्कार (1919)

29 जनवरी : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मण्डल जयंती दिवस (1904)

30 जनवरी : सत्यनारायण गोयनका का जन्मदिवस (1924)

31 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर द्वारा आंदोलन के मुखपत्र ‘‘मूकनायक’’ का प्रारम्भ (1920)

2024-01-13 16:38:05